Edition

‘हेलो अंकल अमरिंदर’ बोलकर राहुल ने बढ़ाई चर्चा, क्या कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

दिल्ली में आयोजित जेन-जी संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पसंदीदा नेताओं में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लेकर राहुल गांधी ने नई चर्चा छेड़ दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं उनके साथ आसानी से घुल-मिल जाता हूं।

वह बेहद सहज हैं और सैन्य इतिहास के विशेषज्ञ हैं, इसलिए मुझे पसंद हैं। हैलो अंकल अमरिंदर…। ’राहुल के इस बयान के सामने आते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का आया रिएक्शन
इसी बीच, कैप्टन अमरिंदर सिंह समाचार एजेंसी पीटीआई से फोन पर कहा कि राहुल का उनके बारे में अच्छा बोलना अच्छा लगा। उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी मेरे सहपाठी और मित्र थे। मेरे व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी के साथ हमेशा रहेंगे, राजनीतिक रूप से वह भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
राहुल गांधी ने कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी साझा किया। इससे एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई कि कैप्टन की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। यह चर्चा पहले भी तब शुरू हुई थी जब कैप्टन ने कहा था कि कांग्रेस में फैसले उनसे पूछकर होते थे, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब पंजाब कांग्रेस गुटबाजी से जूझ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक दिन पहले ही लुधियाना में कहा था कि एक सप्ताह के भीतर राहुल गांधी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि यदि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में लौटते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस नेता परगट सिंह भी कह चुके हैं कि कैप्टन के अनुभव का लाभ पार्टी को मिल सकता है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!