Edition

राशन कार्ड महाअभियान तेज, रोज तैयार हो रहे 36 हजार नए कार्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 पटना
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 13 अगस्त तक राज्य भर में 11 लाख से अधिक नए राशन कार्ड बनाने का महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पात्र परिवारों को 15 अगस्त तक नए कार्ड उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है।

अब तक जिलों में जितने भी आवेदन आए हैं उन आवेदनों को ऑनलाइन करने का आदेश दिया गया है। इसके मद्देनजर बुधवार को विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई।

बैठक में विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन करें और लॉगइन के लिए लगातार प्रयास करते रहें। इसमें आने वाली समस्याओं के समाधान भी करें। उन्होंने राशन कार्ड के लिए प्राप्त सभी आवेदनों को प्रमाणित करने के बाद 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

प्रतिदिन 36 हजार राशन कार्ड तैयार
नए राशन कार्ड को लेकर जिलों में तेजी से कार्य हो रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 36 हजार नए राशन कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। नए राशन कार्ड के आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय और जाति प्रमाण पत्र तथा परिवार का सामूहिक फोटो देना अनिवार्य है।

आवेदन स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों के जरिए किया जा सकता है। विशेष सचिव उपेंद्र कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्राप्त आवेदनों को प्रमाणित करने के बाद शत-प्रतिशत ऑनलाइन एंट्री करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि सहरसा, सदर, अररिया, बिरौल, दरभंगा सदर, नवादा सदर, गया सदर के अनुमंडल पदाधिकारियों ने ऑनलाइन एंट्री में बेहतर कार्य किया गया है। वहीं मुंगेर, दानापुर, पूर्णिया सदर के अनुमंडल पदाधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने को कहा गया है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!