Edition

फीस नहीं भर पाने पर छात्रा से मारपीट का आरोप: अनाथ बेटी की गुहार भी नहीं सुनी, प्राचार्य-शिक्षक के खिलाफ थाने पहुंचा परिवार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई पर फीस का संकट.!10वीं की छात्रा से मारपीट का आरोप, फीस माफी की गुहार पर प्राचार्य और शिक्षक के खिलाफ कोलगवां थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी…..

सतना शहर के कृष्ण नगर स्थित सरस्वती स्कूल में फीस विवाद को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य और एक शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने अपने चाचा के साथ कोलगवां थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है….

जानकारी के मुताबिक छात्रा के पिता की करीब 10 वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी, जबकि उसकी मां करीब 9 वर्ष पहले लापता हो गई थी। इसके बाद से छात्रा और उसका भाई अपने चाचा के संरक्षण में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि स्कूल के पूर्व प्राचार्य ने छात्रा की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी फीस माफ कर दी थी, जबकि उसके भाई की फीस जमा कर दोनों की पढ़ाई जारी थी। लेकिन नए प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद के पदभार संभालने के बाद छात्रा पर फीस जमा करने का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि फीस जमा नहीं होने पर छात्रा को कक्षा से बाहर कर दिया गया।
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि जब वह फीस माफी की गुहार लगाने प्राचार्य के पास पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसकी नाक पर चोट लगी और खून निकलने लगा। घटना के बाद छात्रा और उसके चाचा सीधे कोलगवां थाने पहुंचे और प्राचार्य व एक शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- प्रवीण द्विवेदी, छात्रा के चाचा..

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!