Edition

योगी सरकार का फैसला, एक लाख होमगार्डों और आश्रितों को इलाज राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ
 अनुपूरक बजट में सरकार ने होमगार्ड स्वयं सेवकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा के लिए 35.5 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड स्वयं सेवकों को भी कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की घोषणा की थी।

सरकार के इस निर्णय से एक लाख से ज्यादा होमगार्ड स्वयं सेवकों व अवैतनिक अधिकारियों तथा उनके आश्रितों को कैशलेश इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को गुप्त सेवा व्यय के लिए 35.75 करोड़ रुपये का प्रविधान बजट में किया है।

नेत्रहीन, मूक-बधिर दिव्यांगों के भरण पोषण के लिए 304 करोड़ रुपये
नेत्रहीन, मूक, बधिर एवं शारीरिक रूप से दिव्यांगों के भरण पोषण के लिए भी बजट में 304.5 करोड़ की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों को राज्य परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क यात्रा व्यय के लिए 9.10 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित करने के लिए भी तीन करोड़ रुपये रखे गए हैं। डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 7.52 करोड़ रुपये, कुष्ठ रोग से ग्रसित दिव्यांग भरण-पोषण के लिए 1.50 करोड़ रुपये तथा निर्धन एवं असहाय दिव्यांग व्यक्तियों को बीमारी के इलाज के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के लिए 1.53 करोड़ तथा मुख्यालय, मंडलीय एवं जिला कार्यालयों के लिए 2.95 करोड़ रुपये भी अनुपूरक बजट से दिए गए हैं।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!