Edition

24 घंटे में चोरी का खुलासा, 16.50 लाख के जेवर और नकदी बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई करीब 16.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार नजीराबाद निवासी अकील मोहम्मद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर ससुराल गए थे। अगले दिन पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर लौटने पर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिली। इसके बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम ने लगातार जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नजीराबाद निवासी मो. अरमान और मोहम्मद हम्माद को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 16.50 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि पुलिस मामले में आगे की जांच और अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
बाइट – गौरव पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), सतना।
Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!