Edition

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों ने राष्ट्र को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय पदक विजेताओं और कोच सहित संपूर्ण दल को उपलब्धियों के लिए दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सम्पूर्ण राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण शामिल हैं, यह गौरवशाली उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का परिणाम है। खिलाड़ियों ने भारत का परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी पदक विजेताओं, कोच और भारतीय दल के अन्य सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति बढ़ता प्रोत्साहन, आधुनिक खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों को मिल रहा निरंतर सहयोग भारत को नई खेल शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हमारे ऊर्जावान खिलाड़ी आगे भी इसी उत्साह के साथ तिरंगे का मान बढ़ाते रहेंगे।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!