Edition

मैहर में ट्रैक्टर की टक्कर से हाई स्कूल प्राचार्य गंभीर घायल, सतना जिला अस्पताल रेफर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरैया गांव के पास बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में घायल प्राचार्य को पहले सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, घायल प्राचार्य राजेश पटेल (45) लटागांव निवासी लल्ली राम पटेल के पुत्र हैं। वे बिहरा स्थित शासकीय हाई स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान गौरैया गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में राजेश पटेल को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही बदेरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल प्राचार्य का जिला अस्पताल सतना में उपचार जारी है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!