Edition

कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9000 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटनी
पुलिस मुख्यालय द्वारा नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत कटनी जिले को नशा मुक्त बनाने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अति पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथनगर उप निरी अरूणपाल सिंह द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एंव संदिग्ध व्यक्तियो को चेक किया जा रहा है। पुलिस की इस सक्रियता के सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

पेट्रोलिंग के दौरान आए गिरफ्त में
इसी क्रम में गत 1 अगस्त 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान आर्डनेस फैक्ट्री ग्राउंड के पीछे दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में एक प्लास्टिक की बोरी लिये दिखाई दिये। दोनो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकडा। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पंकज उर्फ देवा मिश्रा एंव देवा कोल बताया।संदेस्पद स्थिति को देखते हुये उसके हाथ मे मौजूद सफेद रंग की प्लाटिक की बोरी को खोलकर देखने पर नशे के लिए उपयोग की जाने वाली 30 पैकेट अवैध मादक पदार्थ NITRAZEPAM (नाईट्राबेट) की 9,000 गोलिया पाई गई।

जप्त हुआ जखीरा
संदेहियो द्वारा बताया गया कि इन गोलियो का उपयोग नशे के लिये किया जाता है एवं प्रत्येक गोली की कीमत 25 रूपये होना बताया जिसकी बाजारू कीमत लगभग 2,25,000/- रूपये होना बताये जो मौके पर मादक पदार्थ नाईट्राबेट की गोलियो को आरोपियो के कब्जे से जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये धारा 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट, 5/13 म.प्र.ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपीगणो को जेल भेजा गया।

ये हुए गिरफ्तार
पूछताछ में आरोपियो ने बताया की उक्त नाईट्राबेट गोलियो को खरीद कर वे लाते थे जिस संबध मे विवचेना जारी है। पुलिस ने पंकज उर्फ देवा मिश्रा पिता स्व. राजन कुमार मिश्रा उम्र 38 साल निवासी रिलेक्सो शो रूम के पीछे बरगवां थाना रंगनाथ नगर एवं देवा कोल पिता स्व. बबलू कोल उम्र 21 साल निवासी रिलेक्सो शो रूम के पीछे बरगवां थाना रंगनाथ नगर को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में उप. निरी. अरूणपाल सिंह थाना प्रभारी रंगनाथनगर, सउनि बहादुर सिंह, प्र. आर. लालजी यादव, प्र.आर.महेन्द्र दुबे, प्र.आर. अजय तिवारी, प्र. आर. असंत सिंह, प्र. आर. उमारमन बागरी, प्र.आर. रामनेश शुक्ला आर. वीरेन्द्र दहायत, रोशन तिवारी, निर्भय सिंह, अंकित पटेल, संतोष यादव, म.आर रूचिका, नीलम एनआरएस रमजान, संदीप एंव साईबर सेल से आरक्षक अमित की सराहनीय भूमिका रही।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!