Edition

सतना में 40 हजार में पिस्टल का सौदा करने पहुंचे तीन आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल-कारतूस जब्त…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में 40 हजार में पिस्टल बेचने पहुंचे युवक समेत तीन गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस जब्त…

सतना। जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गैर-लायसेंसी देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जेपी रोड बगहा क्षेत्र में तीन युवक पिस्टल लेकर खड़े हैं और किसी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सलमान खान निवासी गढ़िया टोला तथा आशु उर्फ बिल्लू सेन निवासी बगहा को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि आयुश उर्फ शिवा पाण्डेय, निवासी सिविल लाइन, उनके पास एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर आया था। उसने पिस्टल की कीमत 40 हजार रुपये बताई और उसे बेचने की पेशकश की थी। हालांकि, कीमत अधिक होने के कारण दोनों ने हथियार खरीदने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने इसके बाद आयुश उर्फ शिवा पाण्डेय को भी हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद हथियार को जब्त कर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और क्या उसका संबंध किसी बड़े अवैध हथियार नेटवर्क से है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं या नहीं।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!