Edition

गुजरात में MBBS-BDS एडमिशन शुरू, 54 मेडिकल-डेंटल कॉलेजों की 8,755 सीटों पर मिलेगा दाखिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज ने प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत हजारों छात्रों को मेडिकल शिक्षा में दाखिले का मौका मिलेगा. इस बार गुजरात के 54 मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की 8,755 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह इस तरह कर सकते हैं l

कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन?
मेडिकल और डेंटल में प्रवेश के लिए छात्रों को वेबसाइट www.medadmgujarat.org की मदद से रजिस्ट्रेशन पीन खरीदकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना रहेगा. जिसके लिए 11,000 रुपये चुकाने पड़ेंगे. इसमें से 10,000 सिक्योरिटी डिपाजिट के तौर पर चुकाने होंगे. प्रवेश समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 12 अगस्त तक प्रवेश के लिए छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लेना होगा. छात्रों की सुविधा के लिए प्रवेश समिति ने राज्य में 28 जितने हेल्प सेंटर तैयार किए हैं. जिनपर जाकर 3 अगस्त से 13 अगस्त तक छात्र अपनी एप्लीकेशन वेरीफाई करवाकर डॉक्यूमेंट्स जमा करवा सकेंगे l

क्या है फीस का स्ट्रक्चर?
वहीं, गुजरात की मेडिकल कॉलेज की फीस की बात करें तो, सरकारी मेडिकल कॉलेज में 25,000 रुपये, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज के स्टेट कोटा में 10,00,000 रुपये तक और मैनेजमेंट कोटा में 20,00,000 रुपये जितनी फीस रहती है l

पीन खरीदकर रजिस्ट्रेशन का क्या होता है मतलब?
पीन (PIN) खरीदकर रजिस्ट्रेशन करने का मतलब है कि छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले एक खास कोड नंबर लेना होता है. यह PIN छात्रों की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसी के जरिए वे एडमिशन कमेटी की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं l

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!