Edition

जो अपना नाम तक नहीं लिख पाती थी, उसने सुसाइड नोट कैसे लिख दिया? दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच……

सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, लेकिन मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए कथित सुसाइड नोट रखा गया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस बेटी के बारे में परिजन दावा कर रहे हैं कि वह अपना नाम तक ठीक से नहीं लिख पाती थी, वह इतना विस्तृत सुसाइड नोट कैसे लिख सकती है?

मृतका आकांक्षा की शादी 24 नवंबर 2025 को यादवेंद्र कचेर से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी में लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष लगातार कार और 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर आकांक्षा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

मृतका के पिता और फूफा का कहना है कि घटना से कुछ ही मिनट पहले आकांक्षा की उनसे फोन पर बात हुई थी। इसके थोड़ी देर बाद मौत की सूचना मिली। कमरे से मिले कथित सुसाइड नोट में लिखी बातों को भी उन्होंने पूरी तरह फर्जी बताते हुए उसकी हैंडराइटिंग और सत्यता की फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है।
परिजनों ने पति यादवेंद्र कचेर, ससुर रामलाल, सास आशा, जेठ आवेंद्र, जेठानी नीलम और देवर नागेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
उधर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। जांच अधिकारी रोहिणी प्रसाद वर्मा के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कथित सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल दहेज हत्या और सुसाइड नोट से जुड़े सभी आरोप मायके पक्ष के हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के बाद ही हो सकेगी।
Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!