सतना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे से दूरी है ज़रूरी जनजागरूकता अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर में खिलाड़ियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम स्थानीय कोच के सहयोग से संपन्न हुआ।










