Edition

नवागत जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा से NMOPS प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। जिले की नवागत जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सलोनी शर्मा से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NMOPS) की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ तथा धार्मिक चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों से किसी भी समस्या की जानकारी सीधे उपलब्ध कराने की बात भी कही।

चर्चा के दौरान उन्होंने निकट भविष्य में नागौद क्षेत्र के भ्रमण की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में NMOPS जिला अध्यक्ष बिमलेन्द्र सिंह परिहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा बागरी, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार पयासी, प्रभा सिंह बघेल, माधुरी सोनी, ज्योति नामदेव, प्रियंका बागरी, कर्णदेव सिंह परिहार, लालेन्द्र कुमार बागरी, द्वारिका पटेल, रविकांत मौर्य, संजीत रजक, नरेंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र शुक्ला, तेजबली सोनी, रामकिंकर द्विवेदी, जागेंद्र सिंह एवं राजेश सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!