Edition

Stock Market Today: सेंसेक्स 888 अंक चढ़ा, निवेशकों ने एक दिन में कमाए ₹4 लाख करोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई 

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने के वालों के लिए बुधवार का दिन शानदार साबित हुआ. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स में दिनभर तूफानी तेजी के साथ कारोबार हुआ. मार्केट क्लोज होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 888 अंकों की तगड़ी उछाल के साथ क्लोज हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (NSE Nifty) ने 264 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया. इस बीच निवेशकों ने एक ही दिन में करीब 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली। 

सेंसेक्स-निफ्टी में दिनभर तेजी 
शेयर मार्केट में दिनभर तेजी देखने को मिली. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,765 की तुलना में उछाल के साथ 77,423 के लेवल पर खुला और फिर शुरुआती कारोबार में इसकी रफ्तार तेज होती चली गई. कारोबार के दौरान ये 77,765 के लेवल तक उछला था. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर Sensex 888.68 अंक की उछाल के सात 77,654.60 पर क्लोज हुआ। 

सेंसेक्स की तरह से ही Nifty भी अपने पिछले बंद 23,985 के मुकाबले तेज उछाल के साथ 24,176 पर ओपन हुआ था और फिर ये कारोबार के दौरान 24,283 तक उछला था. हालांकि, इस 50 शेयरों वाले इंडेक्स ने भी बाजार बंद होने पर 264.85 अंकों की तेजी लेकर 24,250.20 पर क्लोजिंग की। 

निवेशकों की दौलत में इतना इजाफा
शेयर मार्केट में आई इस धुआंधार तेजी के चलते निवेशकों की दौलत में अचानक से तगड़ा उछाल आया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (BSE MCap) 4,83,35,330.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो बीते कारोबारी दिन मंगलवार को क्लोजिंग के समय 4,79,16,995.57 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. इस हिसाब से शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स की दौलत 418,335 करोड़ रुपये बढ़ गई। 

ये 10 शेयर रहे आज के 'हीरो'
Stock Market में तेजी के बीच जिन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला. उनमें BSE की लार्जकैप कैटेगरी में HUL Share (4.70%), Infosys Share (4.50%), Trent Share (2.56%), LT Share (2.55%), Tata Steel Share (2.52%), Bharti Airtel Share (2.52%), TCS Share (1.99%) की तेजी लेकर क्लोज हुए. वहीं मिडकैप में शामिल शेयरों की बात करें, तो Dixon Share (2.75%), Aurobindo Pharma Share (2.33%) और Coforge Share (1.85%) चढ़कर बंद हुआ। 

शेयर मार्केट में तेजी को खासतौर पर बुधवार को आईटी स्टॉक्स का सपोर्ट मिला और इनमें तेज उछाल देखने को मिला है. इस सप्ताह की शुरुआत से ही IT Index में तेजी देखने को मिल रही है। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!