Edition

राष्ट्रीय हेपेटाइटिस दिवस पर केंद्रीय जेल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. लक्ष्मी मोहनानी ने कैदियों और जेल स्टाफ को लीवर स्वास्थ्य एवं हेपेटाइटिस से बचाव की दी जानकारी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। राष्ट्रीय हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार को केंद्रीय जेल सतना में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतना जिले की नोडल मेडिकल ऑफिसर एवं शहर की ख्याति प्राप्त गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. लक्ष्मी मोहनानी ने जेल पहुंचकर कैदियों एवं जेल स्टाफ को लीवर संबंधी रोगों और हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचाव तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. मोहनानी ने कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर लेकिन जागरूकता, समय पर जांच, टीकाकरण और स्वच्छ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक रोकी जा सकने वाली बीमारी है। उन्होंने संतुलित आहार, स्वच्छता, सुरक्षित रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया तथा संक्रमित सुई या अन्य उपकरणों के उपयोग से बचने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक लीना कोस्टा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ भी उपस्थित रहा और सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं जागरूकता संदेश दिए गए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कैदियों एवं जेल कर्मचारियों ने लीवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए बताए गए उपायों का पालन करने का संकल्प लिया। यह आयोजन जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!