Edition

चालानी कार्रवाई पर फोकस, शहर की ट्रैफिक अव्यवस्थाओं पर कब होगा ध्यान?……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आम लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस का सबसे अधिक ध्यान चालानी कार्रवाई पर दिखाई देता है, जबकि सड़कों पर फैली अव्यवस्थाओं और दुर्घटना संभावित स्थानों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही। सुबह से शाम तक सिविल लाइन चौराहे पर बड़े पैमाने पर चालान बनाए जाते हैं, जिससे कई वाहन चालक अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेने लगते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चालान से बचने के लिए वाहन चालक राजेंद्र नगर गली नंबर-2 और प्रभात विहार रोड से होकर निकलते हैं। इससे रिहायशी क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। नागरिकों का कहना है कि मुख्य सड़क का दबाव अब मोहल्लों तक पहुंचने लगा है।

इधर, चित्रकूट रोड बगहा के पास पेट्रोल पंप के सामने कॉलोनी के पास ईंट से भरे भारी वाहन सड़क किनारे प्रतिदिन खड़े रहते है, इसी मार्ग से स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग प्रतिदिन गुजरते हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

इस बीच, शहर में सिविल लाइन तिहारे में हो रही चालानी कार्रवाई को लेकर विभिन्न तरह की बातें कही जा रही हैं। लोकल गाड़ियों को छोड़ बाहरी गाड़ियों को रोककर जवरन वसूली की बातें भी सामने अ रही है…..

शहरवासियों की जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों मांग है कि यातायात पुलिस केवल चालान तक सीमित न रहकर ट्रैफिक सुधार, अतिक्रमण हटाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर भी प्रभावी कार्रवाई करे। वहीं, बगहा पेट्रोल पंप क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने की भी मांग की गईं है……

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!