Edition

स्टोरी करने गया सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पिटा, कैमरा टूटा… कोतवाली पुलिस पर भी उठे सवाल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर संत कुमार सेन के साथ कथित मारपीट और कैमरा तोड़ने का मामला सामने आया है।

घटना रविवार देर रात नजीराबाद क्षेत्र की बताई जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़ित संत कुमार सेन का आरोप है कि वे एक स्टोरी शूट करने नजीराबाद गए थे। लौटते समय कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया, गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान करीब 20 हजार रुपये कीमत का कैमरा उपकरण भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

संत कुमार, जो सोशल मीडिया चलाने के साथ एक कोचिंग संस्थान भी संचालित करते हैं, का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें यह कहते हुए पीटा कि बहुत बड़ा पत्रकार और नेता बनता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि एफआईआर में घटना की पूरी वजह का उल्लेख नहीं किया गया और उन्हें बार-बार शिनाख्त के नाम पर कोतवाली बुलाया जा रहा है।

अब सवाल यह है कि यदि एक स्टोरी करने पहुंचे व्यक्ति के साथ खुलेआम मारपीट होती है और बाद में वह पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाने को मजबूर हो जाता है, तो क्या सिटी कोतवाली की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और प्रभावी रही?

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!