Edition

बुडको बनाएगा पटना में तीन आधुनिक पार्क, खर्च होंगे 4.76 करोड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना
पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पटनावासियों को जल्द ही तीन नए पार्कों की सौगात मिलेगी। इन पार्कों में सेल्फी प्वाइंट से लेकर जिम तक की सुविधा होगी। जाहिर है इससे पटनाा की खुबसूरती में चार-चांद जरूर लगेगा। जानकारी के मुताबिक, पटना नगर निगम क्षेत्र में बुडको तीन नए पार्क बनाएगा। ये पार्क किदवईपुरी, पाटलिपुत्र और मीठापुर इलाके में बनेंगे। तीनों पार्क के निर्माण पर करीब 4.76 करोड़ की लागत आएगी। इसमें सबसे बड़ा मीठापुर पार्क होगा, जो पुराने बस स्टैंड के सामने न्यू बाइपास के दक्षिण में बनेगा। बताया जा रह है कि बुडको ने तीनों पार्क के संबंधित योजनाएं तैयार कर ली हैं। जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। नए पार्क बनने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।

मीठापुर पार्क 138 मीटर लंबा और 27 मीटर चौड़ा होगा। मीठापुर पार्क का निर्माण होने से दक्षिणी पटना के लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा। दक्षिणी पटना का यह पहला पार्क होगा, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मीठापुर पार्क के निर्माण पर 1.85 करोड़ खर्च होंगे। मीठापुर पार्क में एक तालाब भी बनेगा और सेल्फी प्वाइंट भी होगा। वार्ड 25 में ठाकुर प्रसाद सामुदायिक हॉल के बगल में आदर्श कॉलोनी किदवईपुरी पार्क का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।

पाटलिपुत्र अंचल में पड़ने वाले इस पार्क के जीर्णोद्धार पर बुडको 1.67 करोड़ खर्च करेगा। किदवईपुरी पार्क 36 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा है। किदवईपुरी पार्क में जो सुविधाएं मिलेंगी, उसमें वाटर फाउंटेन, योगा शेड, पाथवे, हाई मास्ट लाइट, बच्चों के खेलने के लिए उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए मिथिला पेंटिंग भी करायी जाएगी। वार्ड-5 में बैंक ऑफ इंडिया कॉलोनी में प्रस्तावित पार्क के निर्माण पर 1.22 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यहां का पार्क 32 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा होगा। इस में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध होगी।

मीठापुर पार्क में ओपन जिम की होगी सुविधा
मीठापुर पार्क में ओपन जिम की सुविधा होगी। पार्क के अंदर तालाब, सेल्फी प्वाइंट, योगा शेड, चिल्ड्रन पार्क, शौचालय की व्यवस्था होगी। पूरे पार्क को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए चारों ओर पेंटिंग और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। जलनिकासी के लिए पार्क के अंदर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। ये सुविधाएं तीनों पार्क में उपलब्ध कराई जाएंगी। तीन पार्क बनने से एक बड़ी आबादी को लाभ होगा। साथ ही इन क्षेत्रों में पार्क की कमी को पूरा किया जा सकेगा। इसका सबसे अधिक लाभ बच्चे और बुजुर्गों को मिलेगा।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!