Edition

पति के मित्र पर दुष्कर्म का आरोप, गहने-नकदी हड़पने के बाद भेजा गया जेल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप,गहने-नकदी हड़पने के मामले में गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

सतना। सतना जिले की कोलगवां थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला से दुष्कर्म, धमकी देकर शारीरिक शोषण करने तथा सोने-चांदी के आभूषण और नकदी हड़पने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान धीरेन्द्र उर्फ धीरू पांडेय (34), निवासी सिंधी कैंप के रूप में हुई है। महिला के पति के शहर से बाहर रहने के दौरान आरोपी का घर आना-जाना शुरू हुआ। आरोप है कि उसने महिला को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसका लगातार शोषण किया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला को घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी के साथ ट्रांसपोर्ट नगर बुलाकर पहले सागर और फिर इंदौर ले गया। महिला की शिकायत के अनुसार, वहां अलग-अलग होटलों में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी पर महिला के आभूषण अपने पास रखने और जरूरत का हवाला देकर ₹50 हजार नकद लेने का भी आरोप है।

महिला के अचानक लापता होने पर उसके परिजनों ने कोलगवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी महिला को सतना वापस लाया और कथित तौर पर मारपीट व धमकी देकर परिजनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के नाम झूठा शिकायत आवेदन भी दिलवाया।

मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!