Edition

उचेहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांबिंग गश्त में 17 वारंटी गिरफ्तार, 3 से 15 साल से फरार आरोपी भी दबोचे गए….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाकर लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 7 स्थायी वारंटी और 10 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 3 से 15 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी भी शामिल हैं।

 

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश देकर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 14 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी राजमन सिंह (निवासी मतरी), 3 वर्ष से फरार श्रीराम लोधी (निवासी देवार), 12 वर्ष से फरार पूरन लाल पटेल (निवासी झुरखुलू), 4 वर्ष से फरार महेश कोल (निवासी सखौहा खुर्द), 15 वर्ष से फरार राकेश यादव (निवासी भुरूहुरा) तथा कई वर्षों से फरार मधुसूदन पाण्डेय (निवासी गढ़ी टोला) सहित अन्य स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं गिरफ्तारी वारंट के तहत गोकुल पाल (निवासी इटहा खोखरा), जिसके विरुद्ध दो बार वारंट जारी हो चुका था, को भी पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा रामसजीवन पाल, रामविश्वास पाल (दोनों निवासी इटहा), अंकित वर्मा (निवासी संजय नगर नई बस्ती), साजन कचेर (निवासी बडखुरा), लल्लू यादव (निवासी महाराजपुर), रामसुजन कोल, सरमन कोल (दोनों निवासी खम्हरिया) तथा करन बंशकार (निवासी बसहा मोहल्ला) को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया। उचेहरा थाना पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!