Edition

दतिया उपचुनाव: विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने संभाली भाजपा की चुनावी कमान…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना से विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी लगातार दतिया में डेरा डालकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में धार्मिक, सामाजिक और व्यापारी वर्ग के बीच जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

मंदिरों में दर्शन, संतों का आशीर्वाद, बाजारों में व्यापारियों से संवाद और संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से हजारों लोगों तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने कर रहे अपील…..

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने लगातार पांच दिनों तक क्षेत्र में प्रवास कर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों, सामाजिक कार्यक्रमों, व्यापारी बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेते हुए विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात की।

प्रचार अभियान की शुरुआत उन्होंने सिद्धपीठ मां पीताम्बरा और वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन से की। इसके बाद सिंधी समाज की बैठक में शामिल होकर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने माता साहिब आश्रम और बाबा साईं धर्मदास साहिब दरबार पहुंचकर संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया तथा धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की।

चुनावी कार्यक्रमों के तहत संजय तीर्थवानी ने दतिया नगर मंडल चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। उन्होंने ज्योति मार्केट, किला चौक सहित शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से मुलाकात की। व्यापारी बैठकों और “चाय पर चर्चा” जैसे कार्यक्रमों में क्षेत्र के विकास, स्थानीय मुद्दों और चुनाव को लेकर लोगों से चर्चा की।
प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। अभियान के अंतिम चरण में वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीतिक चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी, सांसद शंकर लालवानी, विधायक भगवानदास सबनानी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल माखीजानी सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

संजय तीर्थवानी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है और इसमें प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से सकारात्मक संवाद हुआ है। उनके पांच दिवसीय प्रवास के दौरान धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क स्थापित किया गया, जिससे चुनावी अभियान को गति मिली।

 

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!