Edition

आशुतोष तिवारी के समर्थन में महिला मोर्चा का व्यापक जनसंपर्क, घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला मोर्चा सतना जिलाध्यक्ष सीमा सिंह यादव समेत प्रदेशभर की महिला पदाधिकारी मांग रहीं समर्थन….

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में महिला मोर्चा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेशभर से पहुंचीं महिला पदाधिकारियों की टोलियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और बूथों पर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं। अभियान के दौरान भाजपा की विकास योजनाओं, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए मतदाताओं से आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है।

वार्ड क्रमांक 33 के बूथ क्रमांक 113, 114 एवं 116 पर आयोजित जनसंपर्क अभियान में भाजपा महिला मोर्चा सतना की जिलाध्यक्ष सीमा सिंह यादव भी सक्रिय रूप से शामिल रहीं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को सामने रखते हुए पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह किया।

अभियान में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलिमा शिंदे, प्रदेश मंत्री रीना दंडोतिया, डॉ. अंजलि रायजादा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी किरण भदोरिया तथा सीधी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम सोनी सहित प्रदेशभर से आईं अनेक महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

भाजपा नेताओं का कहना है कि जनसंपर्क के दौरान नागरिकों से सकारात्मक संवाद हुआ और मतदाताओं ने विकास, सुशासन तथा जनहित के मुद्दों पर अपनी सहमति व्यक्त की। महिला मोर्चा की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। पार्टी को विश्वास है कि जनता के सहयोग और समर्थन से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को उपचुनाव में विजय मिलेगी।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!