Edition

सुबह के नाश्ते में बनाएं कुरकुरा आटा-प्याज चीला, आसान रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुबह के नाश्ते में चीला सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. यह आसानी से बन भी जाता है और हेल्दी व टेस्टी भी होता है. आपने अब तक  कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या कभी आटे और प्याज का चीला ट्राई करें. यह चीला खाने में काफी टेस्टी होता है और सुबह के बिजी शेड्यूल में भी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है.

बाहर से  कुरकुरा और अंदर से नरम इस चीले को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या चाय के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं कि आटे और प्याज से चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा
1/2 छोटा चम्मच सूजी
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
तेल आवश्यकतानुसार

आटे और प्याज से चीला कैसे बनाते हैं?
    आटे और प्याज से चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा, सूजी, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें.
    अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए पतला और बिना गुठली वाला स्मूद घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा गाढ़ा न हो, क्योंकि पतले घोल से चीला ज्यादा कुरकुरा बनता है.
    अब गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा तेल लगाएं. तैयार घोल को तवे पर गोल आकार में फैलाएं.
    इसे मीडियम गैस पर 1 से 2 मिनट तक पकाएं. फिर किनारों पर थोड़ा-सा तेल डालें और सावधानी से पलट दें. दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
    इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार करें. गरमा-गरम आटा और प्याज का चीला हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!