Edition

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल 

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। समारोह के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के निर्देशानुसार 24 जुलाई 2026 से लाल परेड मैदान, भोपाल में परेड का नियमित पूर्वाभ्यास प्रतिदिन प्रातः एवं अपराह्न निर्धारित समय पर प्रारंभ होगा। समारोह की अंतिम तैयारियों के अंतर्गत 13 अगस्त 2026 को फुल ड्रेस रिहर्सलआयोजित की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की परेड के प्रभारी सेनानी, 7वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, भोपाल तथा पर्यवेक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल, मध्य क्षेत्र, भोपाल नियुक्त किए गए हैं। उनके मार्गदर्शन में परेड एवं समारोह से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा।

इस वर्ष आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय परेड में महाराष्ट्र राज्य पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), महिला प्लाटून (विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं रेल पुलिस), विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), हॉक फोर्स, एसटीएफ (प्रथम, द्वितीय, छठी एवं 32वीं वाहिनी), जिला पुलिस बल, जेल विभाग (महिला), विशेष सशस्त्र बल (दक्षिणी जोन), शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी), नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग (बॉयज), एनसीसी सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग (गर्ल्स), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्वरोही दल सहित कुल 18 प्लाटून भाग लेंगी।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!