Edition

पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा इलाज, योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार सबकी समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है और गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।

एक बयान के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए शीघ्रता से समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया। साथ ही अधिकारियों को चेताया भी कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाएं
योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए और हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी शीघ्रता से सहायता की जानी चाहिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए पहले परस्पर संवाद और फिर विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से किया जाए एवं हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज के खर्च का आकलन शीघ्रता से कराकर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यह मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। इलाज के लिए किसी जरूरतमंद को परेशान न होना पड़े, इसके लिए उन्होंने सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!