Edition

रीवा में नशे में धुत प्रधान आरक्षक निलंबित, थाने के अंदर हंगामे का वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा। रीवा जिले के अमहिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक (मुंशी) अच्छेलाल सिंह को थाने के भीतर कथित रूप से नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। वायरल वीडियो में प्रधान आरक्षक कथित तौर पर शराब पीने की बात स्वीकार करते हुए थाने के अंदर ऊंची आवाज में बोलते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह स्वयं को कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताते हुए विवादित टिप्पणियां करते भी सुनाई दे रहे हैं।

घटना ऐसे समय सामने आई है, जब रीवा पुलिस जिलेभर में नशे से दूरी है जरूरी 2.0,अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी का यह कथित आचरण विभाग की छवि और अनुशासन पर सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!