Edition

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को दिए दो विकल्प, 23 जुलाई को होगी अहम सुनवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत से जुड़े मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मामले में दो विकल्प हैं—या तो अंतिम सुनवाई की जाए, या फिर सोनम आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर जांच में सहयोग करें, जिसके बाद जमानत के प्रश्न पर विचार किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को निर्धारित की है। इसी दिन यह स्पष्ट हो सकता है कि सोनम रघुवंशी की जमानत जारी रहेगी या उन्हें दोबारा हिरासत में जाना होगा।

गौरतलब है कि 26 अप्रैल को मेघालय हाईकोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ सोनम रघुवंशी को जमानत दी थी। इस आदेश को चुनौती देते हुए मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया और कानूनी पहलुओं पर भी सवाल उठाए। वहीं, मेघालय सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल ने जमानत का विरोध करते हुए अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक मामले पर निर्णय सुरक्षित रखा।

फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट की आगामी सुनवाई के बाद ही सामने आएगा।

रेवांचल रोशनी,साहस सच कहने का

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!