Edition

सीधी: 30 जुलाई तक हर ग्राम पंचायत भवन में बैठेंगे पटवारी, किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीधी। जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज़ी से पूरा कराने के लिए कलेक्टर विकास मिश्रा ने विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत 22 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस पर सभी पटवारी अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि पटवारी ग्राम पंचायत भवन में बैठकर लंबित फार्मर रजिस्ट्री, खसरा-नक्शा विसंगतियों का परीक्षण, राजस्व प्रकरणों में आवश्यक प्रतिवेदन तथा पीएम-किसान योजना से जुड़े लंबित आवेदनों का निराकरण करेंगे। साथ ही, पंचायत में बैठने की सूचना एक दिन पहले व्हाट्सएप समूह सहित अन्य माध्यमों से किसानों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सकें।

अभियान के दौरान पटवारी सारा पोर्टल से लंबित हितग्राहियों की सूची प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत के व्हाट्सएप समूह में साझा करेंगे तथा सूची के अनुसार किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करेंगे। ग्राम सचिव और ग्राम रोजगार सहायक भी किसानों को सूचना देने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक पटवारी को ग्राम पंचायत भवन से जीपीएस लोकेशन, दिनांक और समय सहित सेल्फी संबंधित व्हाट्सएप समूह में साझा करनी होगी, जिससे उनकी उपस्थिति का सत्यापन किया जा सके।

कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई पटवारी निर्धारित दिवस पर अनुपस्थित पाया जाता है या कार्य में लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रेवांचल रोशनी,साहस सच कहने का

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!