Edition

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए; श्योपुर एसपी को मिली नई जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल/टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में हुई कथित चूक के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। गृह विभाग के आदेश के तहत टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय, भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि नए पुलिस कंट्रोल रूम के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री के काफिले को बीच रास्ते में रुकवाया गया। इस दौरान सुरक्षा घेरे के सामने स्कूली बच्चों की मौजूदगी को भी वीवीआईपी सुरक्षा मानकों के विपरीत माना गया।

प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक मानते हुए तत्काल कार्रवाई की है। वहीं, श्योपुर के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल को टीकमगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इस कार्रवाई को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रति सरकार की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। मामले को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!