Edition

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिली रफ्तार, व्यापारी संघ और विद्यार्थियों के साथ पुलिस ने दिलाई शपथ…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला थाना व यातायात पुलिस का संयुक्त अभियान, पन्नीलाल चौक और सिंधु हायर सेकेंडरी स्कूल में लोगों को किया जागरूक….

सतना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत महिला थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस ने जिले में संयुक्त रूप से जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्य के नेतृत्व में पन्नीलाल चौक एवं सिंधु हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों, व्यापारी वर्ग एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। पुलिस ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है तथा इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है।

अभियान के दौरान पोस्टर, पम्पलेट, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशा न करें और अपने परिवार तथा समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को नशा न करने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। महिला थाना पुलिस ने कहा कि समाज की सहभागिता से ही नशे के खिलाफ इस अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!