Edition

सतना में दर्दनाक घटना: बेटे के नाम भावुक संदेश लिख मां ने की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर वार्ड क्रमांक-9 में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 40 वर्षीय महिला नीलू मिश्रा ने घर के समीप स्थित कुएं में कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।

पुलिस को मौके से महिला का एक बैग मिला, जिसमें 12 वर्षीय बेटे के नाम लिखा भावुक पत्र, भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा, 14 हजार रुपये नकद तथा उनकी अंतिम इच्छा से जुड़ा एक पत्र बरामद हुआ। पत्र में महिला ने अपने बेटे से एकादशी का व्रत रखने और अपना अंतिम संस्कार वाराणसी में करने की इच्छा व्यक्त की थी।

पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया है। परिजनों ने महिला की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार, नीलू मिश्रा के पति रविशंकर मिश्रा का करीब दस वर्ष पहले निधन हो चुका था।

फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!