Edition

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सतना पुलिस की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। सतना जिले के सभापुर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का करीब दो वर्षों तक कथित रूप से दैहिक शोषण करने के आरोप में 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बृजेश प्रजापति निवासी देवरा, थाना कोटर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता की आरोपी से लगभग दो वर्ष पहले पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने स्वयं को अविवाहित बताकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह पीड़िता के घर भी आता-जाता रहा और उसे अपने गांव भी ले गया।

कुछ समय पहले पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब उसने इस बारे में विरोध किया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और कथित रूप से उसे डराने-धमकाने लगा।

इसके बाद पीड़िता ने सभापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!