Edition

प्रेम संबंध छिपाने के लिए कातिल बनी मां प्रेमी संग मिलकर 7 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रेम संबंध छिपाने के लिए कातिल बनी मां प्रेमी संग मिलकर 7 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय मासूम अंगदवीर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां गुरप्रीत कौर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि महिला और मुख्य आरोपी के बीच कथित प्रेम संबंध थे तथा मासूम बच्चा उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था।

बहसूमा के रामराज के रहने वाले सात साल के अंगदवीर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मीरापुर के रहने वाले अर्पित को गिरफ्तार कर लिया। अर्पित के अंगदवीर की मां गुरप्रीत कौर से अवैध संबंध हैं। कुछ ही दिन पहले दोनों को अंगदवीर ने एक साथ देख लिया था। गुरप्रीत कौर को आशंका थी कि बेटा उसके प्रेम संबंधों का खुलासा परिजनों के सामने कर देगा। इसलिए गुरप्रीत कौर के कहने पर ही अर्पित ने अंगदवीर का अपहरण किया और हत्या कर दी। फिर लाश को हस्तिनापुर के जंगल में ले जाकर फेंक दिया था।

पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी, जबकि जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और दोनों के बीच हुई बातचीत के आधार पर मां की कथित संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, कुछ चैट और डिजिटल साक्ष्य जांच में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रहीl

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!