Edition

चार्जशीट से पहले झारखंड में सियासी संकट के संकेत, बेसरा ने दी सलाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर
 झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने मुख्य रूप से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चेतावनी दी।

उन्‍होंने कहा कि वे एमपी-एमएलए कोर्ट में 23 जुलाई की चार्जशीट से पहले अपना नया नेता चुन लें। उन्होंने कहा कि चार्जशीट दाखिल होते ही मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे राजनीतिक संकट के साथ-साथ संवैधानिक संकट भी पैदा हो सकता है।

इस कारण चार्जशीट की तिथि से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी उपस्थिति में नया नेता चुन लें, ताकि वे मुख्यमंत्री बन सके। बेसरा ने कहा कि लालू यादव पर चार्जशीट दाखिल हुआ। चार्जशीट दाखिल होते ही उन्होंने भी अपना इस्तीफा दे दिया था। ऐसा ही हेमंत सोरेन के साथ होने वाला है।

मतांतरण पर भी बोले बेसरा
मतांतरण पर बोलते हुए पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि सिर्फ एसटी के लिए मतांतरण को लेकर नया नियम लागू होना चाहिए। यह एससी, ओबीसी व अन्य पर लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबके लिए मतांतरण पर नया नियम लागू हो। उसके बाद उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिले।

कॉकरोच पार्टी के आमरण अनशन पर राष्ट्रपति से अपील
महामहिम राष्ट्रपति के गुहार लगाते हुए पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने त्राहिमाम संदेश भेजा है। इस संदेश में बेसरा ने बताया कि दिल्ली स्थित जंतर मंतर सोमन बागचूक की ओर से आमरण अनशन का 20वां दिन है।

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचूक की जान बच सके। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था परिवर्तन को लेकर आंदोलनरत है। सत्ता परिवर्तन को लेकर नहीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं से अपील की वे भी इस आंदोलन में कोकरोच पार्टी का साथ दें।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!