Edition

कलेक्टर-एसपी कार्यालय के सामने खड़ी पुलिस की गाड़ियों से बैटरी चोरी, मऊगंज की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मऊगंज। जिले के प्रशासनिक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली चोरी की घटना सामने आई है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय के ठीक सामने खड़ी पुलिस की दो सरकारी गाड़ियों से अज्ञात चोर रात के अंधेरे में बैटरियां चोरी कर ले गए। वहीं, एक अन्य सरकारी वाहन को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन चोर उसमें सफल नहीं हो सके।

हैरानी की बात यह है कि यह घटना ऐसे परिसर में हुई, जहां 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी, सीसीटीवी निगरानी और रात्रि गश्त का दावा किया जाता है। इसके बावजूद सरकारी वाहनों से बैटरियां चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

 

सुबह ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब वाहनों की जांच की तो दोनों गाड़ियों की बैटरियां गायब मिलीं। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। बताया जा रहा है कि एक वाहन में नई बैटरी लगाकर उसे चालू किया गया, जबकि दूसरे वाहन को धक्का देकर कंट्रोल रूम के सामने खड़ा किया गया। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

एसपी कार्यालय के एक कर्मचारी ने मऊगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्रशासनिक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

इस घटना के बाद लोगों के बीच चर्चा है कि जब कलेक्टर और एसपी कार्यालय के सामने खड़े सरकारी वाहन ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर कितना भरोसा कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#news

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!