Edition

सिंगरौली में नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक की जुबान फिसली, बोले- “मैं जीवन में कभी नशा करूंगा”, वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक रामनिवास शाह की जुबान फिसलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

कार्यक्रम में विधायक छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिला रहे थे। उन्हें छात्रों से “मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा” कहलवाना था, लेकिन शपथ दिलाते समय उनके मुंह से गलती से “मैं जीवन में कभी नशा करूंगा” निकल गया। “नहीं” शब्द छूट जाने से शपथ का अर्थ पूरी तरह बदल गया।

हालांकि, मंच पर मौजूद एक अधिकारी ने तुरंत गलती सुधारते हुए सही शपथ दोहराई और छात्रों से “मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा” कहलवाया। लेकिन तब तक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

वीडियो में कई छात्र इस अप्रत्याशित चूक पर मुस्कुराते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल इसे विधायक की जुबान फिसलने से हुई सामान्य मानवीय भूल माना जा रहा है और इस संबंध में उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!