Edition

OpenAI की बड़ी तैयारी, ChatGPT मेकर ला रहा पहला AI डिवाइस; जानिए क्या होगा खास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नई दिल्ली
चैटजीपीटी मेकर OpenAI अपना पहला डिवाइस लेकर आ रहा है. यह एक हार्डवेयर प्रोडक्ट है, जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकेगा. साथ ही ये बिना डिस्प्ले वाला स्पीकर होगा. ये जानकारी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स से मिली है। 

रिपोर्ट में बताया है कि यह घर में इस्तेमाल होने वाला AI कंपेनियन प्रोडक्ट होगा, जिसको घर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. रिपोर्ट में बताया है कि यह डिवाइस अभी डेवलमेंट स्टेज पर है। 

रिपोर्ट में बताया है कि यह AI के लिए तैयार किया कंप्यूटर है, जिसको खासतौर से ChatGPT के लिए तैयार किया जा रहा है. इसमें एडवांस्ड वॉयस कैपिबिलिटीज है. हालांकि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं है। 

AI कंपेनियम डिवाइस क्या होता है? 
AI कंपेनियम डिवाइस के अंदर कुछ खास फीचर्स मिलेंगे. जैसे स्मार्ट होम एप्लाइसेंस कंट्रोल करने का फीचर, प्ले मीडिया का फीचर और मैसेज आदि का जवाब देने का फीचर आदि। 

घर में तैयार किया जा सकेगा ये AI डिवाइस 
AI कंपेनियम डिवाइस को घर के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसको लेकर दावा किया है. ओपनएआई के अपकमिंग प्रोडक्ट में रिचार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसे में यूजर्स इसको एक रूम से दूसरे रूम में लेकर जा सकेंगे। 

ओपनएआई के प्रोडक्ट में कैमरा और सेंसर भी होंगे 
रिपोर्ट में बताया है कि इसमें कैमरा और अन्य सेंसर भी होंगे. इसकी मदद से वह अपने आस पास को आसानी से समझ सकेगा. इसको स्मार्ट स्पीकर के रूप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। 

चैटजीपीटी वॉयस मोड का सपोर्ट मिलेगा 
ओपनएआई के प्रोडक्ट में चैटजीपीटी वॉयस मोड का सपोर्ट मिलेगा, जिसको जीपीटी लाइव भी कहा है. यह मोड सुन सकता है और जवाब भी दे सकता है. साथ ही प्रोसेस और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करेगा। 

ओपनएआई ने अपने इस प्रोडक्ट के लिए बड़ी तैयार की है, जिसके लिए 5.6 बिलियन में एक स्टार्टअप का एक्वायर किया था. इस स्टार्टअप की शुरुआत ऐपल के पूर्व डिजाइनर जॉन आइव ने की थी. हालांकि ये प्रोडक्ट अभी डेवलपमेंट फेज में है और इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, उसको लेकर अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल डिटेल्स शेयर नहीं की है। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!