🚨 लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है। अब यह विभाग मुख्यमंत्री अपने पास रखेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बदलाव के बाद लखन पटेल के पास केवल आनंद विभाग का प्रभार रहेगा।
जानकारी के अनुसार, मंत्री लखन पटेल ने स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री, मंत्री गौतम टेटवाल के साथ उज्जैन रवाना हो गए।
हालांकि, सरकार की ओर से पशुपालन विभाग वापस लेने के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।










