Edition

बरसात में बनाएं कुरकुरी सूजी-पनीर कचौड़ी, स्वाद होगा लाजवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिमझिम बारिश में ब्रेड पकौड़ा, समोसा और आलू कचौड़ी लोग बड़े चाव से खाते हैं. मगर इन सभी में आलू की स्टफिंग होती है, जिसे अक्सर लोग खाकर बोर हो जाते हैं. कचौड़ी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में मैदा, आलू और दाल से बनी पारंपरिक कचौड़ी की तस्वीर आती है. लेकिन अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप सूजी और पनीर वाली कचौड़ी ट्राई कर सकते हैं.

सूजी और पनीर वाली कचौड़ी खाने का मजा बरसात में अलग ही होता है. बाहर से सुनहरी और कुरकुरी, जबकि अंदर से मसालेदार पनीर की नरम स्टफिंग इसे बेहद स्वादिष्ट बनाती है. खास बात यह है कि इसे शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या वीकेंड स्नैक के तौर पर आसानी से बनाया जा सकता है. आइए आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

सूजी-पनीर की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
    1 कप सूजी (बारीक)
    ½ चम्मच जीरा
    ¼ कप पानी (जरूरत अनुसार)
    1 बड़ा चम्मच तेल
    स्वादानुसार नमक

स्टफिंग के लिए
    200 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
    1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
    2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
    स्वादानुसार नमक
    तेल

सूजी की कचौड़ी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर हल्का सा भून लें. अब इसमें पानी डालें और उबाल आने दें.
  • इसके बाद भुनी हुई कसूरी मेथी, स्वादानुसार नमक और सूजी डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह मिला लें, ताकि इसमें गुठलियां न पड़ें.
  • जब सूजी अच्छी तरह पककर एकसार हो जाए, तब गैस बंद कर दें और मिक्सर को पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें.
  • इस बीच पनीर को कद्दूकस कर लें. इसमें चिली फ्लेक्स, स्वादानुसार नमक और बारीक कटी हरी धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आपकी स्टफिंग तैयार है.
  • सूजी का मिक्सर ठंडा होने पर उसे हल्के हाथों से गूंथकर चिकना कर लें. अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
  • हर लोई को हल्का सा फैलाएं, उसमें पनीर की स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें. इसके बाद हल्के हाथों से थोड़ा सा बेल लें, ताकि कचौड़ी फटे नहीं.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार कचौड़ियों को मिडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  • जब कचौड़ियां हल्के गोल्डन ब्राउन रंग की हो जाएं, तब उन्हें निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें और गर्मागर्म हरी चटनी या टमाटर की सॉस के साथ सर्व करें.

परोसने का तरीका
गरमा-गरम सूजी-पनीर की कचौड़ी को हरी धनिया की चटनी के साथ परोसें. चाहें तो इसे मसाला चाय के साथ भी सर्व करें. यह स्नैक मेहमानों को भी बहुत पसंद आएगा.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!