Edition

समझाइश देने पर ही टूट पड़ा नशेड़ी, आरपीएफ जवान पर लाठी से हमला……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नशे में धुत यात्री का रेलवे स्टेशन पर हंगामा, आरपीएफ जवान की लाठी छीनकर किया हमला…..

सतना। सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर शनिवार को नशे में धुत एक यात्री ने जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक पर लाठी छीनकर हमला कर दिया। घटना से कुछ देर के लिए प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि आरपीएफ जवानों की तत्परता से आरोपी को तत्काल काबू कर लिया गया।

आरपीएफ के अनुसार आरोपी की पहचान बिहारी लाल (36), पिता गया प्रसाद, निवासी ग्राम बौली, जिला कौशांबी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह किसी ट्रेन से सतना स्टेशन पर उतरा था और नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक पर गिर गया। मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक जी.एन. सिंह एवं अन्य जवानों ने उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर लाकर ट्रैक पार नहीं करने की समझाइश दी।

समझाइश से नाराज आरोपी ने अचानक प्रधान आरक्षक के हाथ से लाठी छीन ली और उन पर कई वार कर दिए। मौके पर मौजूद अन्य आरपीएफ जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आरोपी को काबू में लिया। बताया गया कि आरोपी के साथ उसका एक साथी भी यात्रा कर रहा था।

आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर रेलवे अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी रही, लेकिन आरपीएफ की मुस्तैदी से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

 

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!