Edition

प्रेम संबंध के लिए पति की हत्या, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार, तीन महीने बाद दफन शव बरामद……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। विश्वास, प्रेम और सात जन्मों के साथ का प्रतीक माना जाने वाला पति-पत्नी का रिश्ता एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में सामने आए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे एक महिला ने कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।

 

पुलिस के अनुसार, गुमशुदा विपिन कुमार यादव की तलाश के दौरान जांच में पता चला कि 26 मार्च 2026 को उसे रीवा जिले के टीकर गांव निवासी सुनील कुशवाहा अपने साथ ले गया था। इसके बाद विपिन का कोई सुराग नहीं मिला। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी और सुनील कुशवाहा के बीच विवाह से पहले से प्रेम संबंध थे, जो विवाह के बाद भी जारी रहे। इसी कथित संबंध के चलते हत्या की साजिश रची गई।

 

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद शव को पहले कुएं में फेंका गया और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से निकालकर जमीन में दफना दिया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी आंचल यादव और कथित प्रेमी सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

बाइट- प्रेमलाल कुर्वे, अति0 पुलिस अधीक्षक, देहात…

यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रीति कुशवाहा, एएसआई प्रेम शंकर द्विवेदी सहित रामपुर बाघेलान थाना पुलिस की टीम द्वारा की गईं।

यह मामला केवल एक हत्या का नहीं, बल्कि भरोसे, रिश्तों और सामाजिक मूल्यों पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!