Edition

घर पर बनाएं हलवाई जैसी केसर जलेबी, आसान रेसिपी से मिलेगा स्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आप घर पर कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो केसर जलेबी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से रसीली, यह जलेबी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. केसर और पिस्ते की खुशबू इसका स्वाद और भी खास बना देती है. केसर जलेबी बनाने के लिए मैदे के साथ बेसन और दही का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जलेबी का स्वाद और टेक्सचर और भी बेहतर बनता है.

आज हम आपको घर पर हलवाई जैसी टेस्टी केसर जलेबी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप घर पर किसी खास मौके या त्यौहार पर परिवार के साथ बनाकर इसका आनंद ले सकते हैं.

केसर जलेबी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
500 ग्राम मैदा
100 ग्राम बेसन
150 ग्राम दही
750 ग्राम चीनी
¼ छोटा चम्मच केसर के धागे
2 बड़े चम्मच पिस्ता कतरन
जलेबी तलने के लिए घी
पानी (जरूरत अनुसार)

केसर जलेबी कैसे बनाते हैं?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा और बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें दही डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा और चिकना घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें. इसके बाद बर्तन को ढककर 8 से 10 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें, ताकि घोल अच्छी तरह फरमेंट हो जाए.
  • अब एक छोटी कटोरी में केसर के धागे लें और उसमें 2 से 3 चम्मच गुनगुना पानी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें.
  • इसके बाद एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर मीडियम गैस पर चाशनी तैयार करें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो इसमें भीगा हुआ केसर डाल दें. बिना एक तार की हल्की चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दें.
  • अब फर्मेंट किए हुए घोल को एक बार फिर अच्छी तरह फेंट लें और उसे जलेबी मेकर या मोटे कपड़े में भर लें. कड़ाही में घी गर्म करें और गोल-गोल आकार में जलेबियां बनाते हुए मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  • तली हुई जलेबियों को तुरंत गर्म चाशनी में 30 से 60 सेकंड के लिए डुबोकर रखें, ताकि वे अच्छी तरह चाशनी सोख लें. इसके बाद उन्हें बाहर निकाल लें.
  • तैयार केसर जलेबी को ऊपर से पिस्ता कतरन और कुछ केसर के धागों से सजाकर गरमा-गरम परोसें. चाहें तो इसे रबड़ी या ठंडे दूध के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
    जलेबी का घोल अच्छी तरह फर्मेंट हो तभी जलेबी कुरकुरी बनेगी.
    चाशनी बहुत गाढ़ी न रखें, नहीं तो जलेबी अच्छी तरह रस नहीं सोख पाएगी.
    जलेबी को हमेशा मीडियम गैस पर तलें, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए और कुरकुरी बने.

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!