Edition

दिल्ली में झारखंड का डिजिटल मिशन, AI और IT निवेश पर मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची
झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस और पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुधवार को नई दिल्ली स्थित होटल ताज में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ हुआ. पहले दिन आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की तकनीकों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. वहीं विभिन्न कंपनियों के साथ मीटिंग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया.

गूगल PR हेड के बयान पर गूंजा तालियों से हॉल
कार्यक्रम में गूगल के पब्लिक रिलेशन हेड राजेश रंजन ने मंच से कहा कि वह भी झारखंड की माटी से आते हैं. उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के पलामू से आता हूं. उनके इस वक्तव्य पर पूरा हॉल तालियों से गूंज गया. उन्होंने कहा कि गूगल झारखंड का पूरा साथ देगा और राज्य के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी समाज में ऊंच-नीच की खाई को पाटकर समानता लाने का सबसे बेहतरीन जरिया है. राजेश रंजन ने कहा कि गूगल का मुख्य फोकस झारखंड के युवाओं को हर संभव अवसर उपलब्ध कराना. इसके लिए गूगल राज्य में बड़े पैमाने पर क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का संचालन करेगा.

Microsoft, Google ने साझा किए सुझाव
कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल सहित विभिन्न अग्रणी तकनीकी संस्थानों एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों ने झारखंड में डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने, आईटी निवेश को बढ़ावा देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य को तैयार करने को लेकर अपने सुझाव साझा किए.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उद्योग मंत्री संजय कुमार यादव, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार,विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, आइटी सचिव पूजा सिंघल,उद्योग सचिव अरवा राजकमल, पीआरडी के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, उद्योग निदेशक विशाल सागर, आइटी निदेशक माधवी मिश्रा उपस्थिति थे.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!