Edition

जनता गड्ढे गिनती रही… नेता ठेकेदार की ढाल बन गए!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंद वर्षों में बदहाल बगहा रेलवे ओवरब्रिज, जनता पूछ रही- विकास हुआ या जान से खिलवाड़?

यह रास्ता पाताल की ओर जाता है… और सतना का विकास भी वहीं धंस गया- कांग्रेस नेता रितेश त्रिपाठी का तंज…..

 

बगहा बायपास रेलवे ओवरब्रिज की बदहाल हालत पर जनता ने उठाई आवाज, विपक्ष ने भी किये सवाल तो शुरू हुआ मरम्मत कार्य; लेकिन कुछ सत्ताधारी नेता ठेकेदार के बचाव में उतरना बना चर्चाओं का विषय.!

लोगों ने कहा जनता अपने जनप्रतिनिधियों को इसलिए चुनती है कि वे उसकी आवाज बनें, उसकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं और समाधान कराएं। लेकिन जब जनता की परेशानी छोड़कर जनप्रतिनिधि ही ठेकेदार के पक्ष में खड़े दिखाई दें, तो लोगों का भरोसा आखिर किस पर रहे?

 

बगहा बायपास रेलवे ओवरब्रिज पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में था। पुल पर बने गहरे गड्ढे रोजाना हादसों को न्योता दे रहे थे। स्थानीय लोग बोले वह लगातार शिकायत करते रहे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, विपक्ष ने भी सवाल उठाए, लेकिन लंबे समय तक समाधान नहीं हुआ। उल्टा, कुछ सत्ताधारी नेता मौके पर पहुंचकर ठेकेदार का पक्ष रखते नजर आए। जिसके बाद लोगों ने कहा कुछ नेताओं को जनता की पीड़ा से ज्यादा चिंता ठेकेदार की छवि की है।

 

सवाल यह है कि यदि पुल की स्थिति सही थी, तो अब आनन-फानन में मरम्मत कार्य क्यों शुरू हुआ? यदि खराब थी, तो फिर ठेकेदार के बचाव की जरूरत क्यों पड़ी? हालाकी जानलेवा गड्ढे वीडिओ मे स्पष्ट दिखाई भी दे रहे हैं। आखिर सरकारी धन से बने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाना जनता का अधिकार है या नहीं?

बताया जा रहा है कि विपक्ष और आम नागरिकों द्वारा लगातार मुद्दा उठाए जाने के बाद अब पुल की मरम्मत शुरू हुई है। लेकिन यह भी बड़ा सवाल है कि क्या कार्रवाई सिर्फ तब होगी, जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल होगा? क्या जनता की शिकायतों की अपने आप कोई कीमत नहीं?

यह मामला केवल एक पुल का नहीं, बल्कि जवाबदेही का है। जनता उम्मीद करती है कि उसके प्रतिनिधि उसकी सुरक्षा के लिए खड़े होंगे, न कि निर्माण में हुई कथित लापरवाही पर पर्दा डालने के लिए। अब देखना होगा कि सरकार केवल पुल की मरम्मत तक सीमित रहती है या निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर भी कार्रवाई करती है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!