Edition

जब कोई आपकी कदर न करे तो अपनाएं चाणक्य की ये बातें, बदल जाएगी जिंदगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 हर दिन हमारी जिंदगी में ऐसे कई मौके आते हैं जब हमें पता होता है कि हम सही हैं. फिर भी सामने वाला इंसान हमें बार-बार दुखी करता है, हमारी कदर नहीं करता है, हमारी बातों को नजरअंदाज करता है और हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है. लेकिन सच यही है कि यही वो मोड़ होता है जहां आपको खुद को साबित नहीं, बल्कि खुद को मजबूत बनाना होता है. जब कोई आपकी वैल्यू नहीं समझे, तो खुद को बदलने की नहीं बल्कि अपने रुख को सशक्त करने की जरूरत होती है.

आचार्य चाणक्य ने कहा था कि अपमान का जवाब तुरंत देना मूर्खता है. लेकिन अपमान को अपनी ताकत बनाकर इतना सक्षम बन जाना कि वही लोग एक दिन सम्मान देने पर मजबूर हो जाएं, यही असली चतुराई है.

जो जाना चाहता है, उसे जाने दें
अगर कोई इंसान आपके साथ रहना नहीं चाहता है, तो उसे रोकना आपकी कमजोरी है, ताकत नहीं. चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति मुश्किल समय में साथ न दे, उसे त्याग देना ही बुद्धिमानी है. किसी को पकड़कर रखना प्यार नहीं बल्कि खुद को खो देना है. कभी-कभी लोगों को जाने देना ही असली जीत होती है.

खुद से दोबारा जुड़ें
जब हम किसी से जुड़ते हैं, तो हम खुद को भूल जाते हैं. लेकिन सच यह है कि सबसे सच्चा साथी हमेशा आप खुद होते हो. अब वक्त है खुद को समय देने का, खुद को समझने का और खुद से प्यार करने का. अकेलापन सजा नहीं है, ये खुद को जानने का सबसे बड़ा मौका है.

अपने मन को शांत करना सीखो
जब कोई आपको इग्नोर करता है, तो मन में गुस्सा और बदले की भावना आना स्वाभाविक है. लेकिन यही वो पल होता है जहां आप अपनी असली ताकत खो देते हैं. शांति कमजोरी नहीं बल्कि शांति सबसे बड़ी ताकत है. जब आप रिएक्ट नहीं करते है तब आप कंट्रोल में होते हैं.

कुछ बड़ा हासिल करो
सबसे अच्छा जवाब शब्दों से नहीं, सफलता से दिया जाता है. अपने दर्द को ईंधन बनाओ. खुद को इतना बिजी कर दो कि किसी की कमी महसूस करने का वक्त ही न बचे. जब आप आगे बढ़ते रहोगे तो दुनिया खुद आपकी तरफ मुड़ती है.

अपनी सीमाएं तय करो
अगर आप खुद अपनी लिमिट्स तय नहीं करेंगे, तो लोग आपको बार-बार टेस्ट करेंगे. हर किसी को अपनी लाइफ में जगह देना जरूरी नहीं है. इसलिए, ना कहना सीखिए. ब्लॉक करना कमजोरी नहीं, सेल्फ-रिस्पेक्ट है.

नो री-एंट्री
जिसने आपकी वैल्यू नहीं समझी, उसे दोबारा वही जगह मत दीजिए. लोग बदलते कम हैं और दोहराते ज्यादा हैं. आपने खुद को बदला है तो अपने फैसले भी बदलिए.

अपनी संगत बदलो
आप वही बनते हैं जिनके साथ आप रहते हैं. अगर आपकी संगत आपको नीचे खींचती है, तो वो संगत नहीं बल्कि बोझ है. अपने आसपास ऐसे लोग रखिए, जो आपको बढ़ने में मदद करें.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!