Edition

PM मोदी 17 जुलाई को करेंगे बड़ा ऐलान, पहली हाइड्रोजन ट्रेन समेत कई मेगा प्रोजेक्ट्स राष्ट्र को समर्पित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जींद.

पीएम नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के अलावा 4 मेडिकल कॉलेज, कटरा एक्सप्रेसवे, एलिवेटेड ट्रैक का उद्घाटन करेंगे। इनके अलावा भी कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास हो सकता है। पीएम नए बस स्टैंड के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन उनके चंडीगढ़ व पंजाब में भी कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण-शिलान्यास के कार्यक्रम हैं। मोदी 2014 विधानसभा चुनाव के 12 साल बाद जींद आएंगे। जनसभा में पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचाने का संदेश दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं से पैदल या साइकिल, ईवी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आने की अपील करेगी।
 

सिख संग्रहालय का वर्चुअली शिलान्यास होगा
कुरुक्षेत्र में 'विरासत-ए-खालसा' की तर्ज पर 115 करोड़ से बनने वाले हरियाणा के पहले सिख संग्रहालय का वर्चुअली शिलान्यास होगा।

हाइड्रोजन ट्रेन
यह जींद-सोनीपत ट्रैक पर75 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। इसमें 10 कोच हैं। प्रोजेक्ट की लागत 136 करोड़ है। पीएम हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे।

कटरा एक्सप्रेसवे
35 हजार करोड़ से 670 किमी. लंबा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे बन रहा है। हरियाणा में 1,866 करोड़ से बने 135 किमी. हिस्से में 22 नवंबर 2024 को ट्रैफिक शुरू हुआ। वर्चुअली उद्घाटन होगा। यह झज्जर, सोनीपत, जींद, कैथल से गुजर रहा है। 2027 तक पूरा बनने पर दिल्ली से कटरा के 14 के बजाय 6 घंटे लेंगे। स्पीड लिमिट कार की 120, भारी वाहन की 80 किमी. प्रति घंटा है।

एलिवेटेड ट्रैक
350 करोड़ से कुरुक्षेत्र में 6 किमी. में बने एलिवेटेड ट्रैक से 5 मुख्य रेलवे फाटक हट गए हैं। वर्चुअली उद्घाटन होगा।

मेडिकल कॉलेज
 नारनौल, भिवानी समेत 4 अलग-अलग जिलों में मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअली लोकार्पण होगा, जहां मंत्री मौजूद रहेंगे। इससे जहां चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी, वहीं एमबीबीएस की सीटें भी बढ़ेंगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने दी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!