बाहरी व्यक्तियों की कथित भूमिका और फाइलों की प्रक्रिया पर उठे सवाल; जांच की मांग तेज….
सतना। सतना क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में कथित घूसखोरी, बाहरी व्यक्तियों की भूमिका और फाइलों की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जब इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी (RTO) से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं मामले को दिखवाता हूं।
बातचीत के दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि कार्यालय में अक्सर उनके कक्ष मे बाहरी व्यक्तियों के बैठने तथा कुछ फाइलों पर कार्यालय के बाहर से कथित रूप से अप्रूवल या हस्ताक्षर किए जाने जैसी जानकारी व शिकायतें सामने आ रही हैं। इस पर भी उन्होंने विस्तृत जवाब देने के बजाय केवल इतना कहा कि मैं मामले को दिखवाता हूं….
इधर, विभागीय सूत्रों और कुछ एजेंटों का दावा है कि कई वर्षों से चली आ रही इस कथित व्यवस्था में पहले फाइलें कुछ बाहरी व्यक्तियों के पास जाती हैं और उसके बाद ही विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ती है। जिनकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।
लोगों का यह भी कहना है कि सरकारी कार्यालय में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अब निगाहें जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर हैं कि वे इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेते हैं। यदि जांच कराई जाती है, तो इससे न केवल तथ्य सामने आएंगे बल्कि आम जनता का सरकारी व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत होगा।
विभागीय सूत्रों का तो यह भी कहना है कि ऑफिस में ऐसी हजारों फाइल होगी जिन पर यह मार्किंग की गईं होंगी….👇










