Edition

कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के त्वरित निर्देश पर बीच सड़क से हटाया गया बिजली का पोल……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर सामने आते ही अधिकारियों को दिए निर्देश, संभावित दुर्घटनाओं का टला खतरा ग्रामीणों को मिली राहत और सड़क हुई सुरक्षित……

मैहर। ग्राम पंचायत कंचनपुर के अंतर्गत जहला गांव में बीच सड़क पर छोड़ा गया बिजली का पोल आखिरकार हटा दिया गया। मामला सामने आने के बाद जिला कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और सड़क के बीच खड़े पोल को हटाने की कार्रवाई पूरी की गई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के बीच लगा यह पोल लंबे समय से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ था। विशेषकर रात के समय दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती थी। पोल हटने से अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो गया है।

 

ग्रामीणों ने कलेक्टर विदिशा मुखर्जी की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते हस्तक्षेप होने से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका टल गई। लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह जनहित से जुड़े मामलों में प्रशासन संवेदनशीलता और तत्परता दिखाता रहा, तो नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव होगा।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को प्रशासन की जवाबदेही और जनसुरक्षा के प्रति गंभीरता का सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!