Edition

नागौद पहुंचकर कलेक्टर ने परखी जमीनी हकीकत, राजस्व, शिक्षा और विकास कार्यों की ली विस्तृत समीक्षा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटवारियों की बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, स्कूल और ग्राम पंचायत का भी किया निरीक्षण…….

सतना। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को नागौद तहसील क्षेत्र का दौरा कर राजस्व, शिक्षा एवं पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने नागौद तहसील कार्यालय में राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य राजस्व मामलों का शीघ्र निराकरण करने, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण रखने तथा आमजन को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय हाईस्कूल चंदकुआ का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और पठन-पाठन की गुणवत्ता का जायजा लिया। शिक्षकों को विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत जसो पहुंचकर पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

दौरे के दौरान उन्होंने जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय, नागौद में चल रहे विकास कार्यों का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार प्रज्ञा दुबे, जनपद पंचायत नागौद के सीईओ अशोक मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!