Edition

चार्टर्ड अकाउंटेंट परिवारों के बीच खेलों ने बढ़ाया आपसी भाईचारा, चार दिवसीय पारिवारिक खेल महोत्सव संपन्न……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिट्स कॉलेज के डायरेक्टर सुनील सेनानी ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ…….

मुख्य अतिथि वरिष्ठ संविदाकार राजेश कैला ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित,

सतना। चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन परिवार द्वारा सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी भाईचारा, पारिवारिक सहभागिता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिट्स कॉलेज के संभाग स्तरीय खेल मैदान में चार दिवसीय पारिवारिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 16 एवं 17 जून तथा 20 एवं 21 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में एसोसिएशन से जुड़े परिवारों की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ संविदाकार राजेश कैला ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच इस प्रकार के पारिवारिक खेल आयोजन आपसी मेल-मिलाप, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को खेल संस्कृति से जोड़ने के साथ परिवारों के बीच आत्मीयता भी बढ़ाते हैं।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ बिट्स कॉलेज के डायरेक्टर सुनील सेनानी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना के निर्माण का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन परिवार द्वारा सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल की सराहना की।

चार दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और लूडो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर करीब 30 से 35 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, उत्साह और पारिवारिक वातावरण देखने को मिला। आयोजन समिति ने बताया कि बिट्स कॉलेज का यह संभाग स्तरीय खेल मैदान इस तरह के बड़े आयोजनों के लिए उपयुक्त है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!